Facebook Badge

Monday, January 2, 2017

अकेला आदमी

भीड़ में कितना अकेला है आदमी
हाँ ..
फिर भी मुस्कुरा रहा है आदमी
पर ..
कभी तस्वीरों को ध्यान से देखो
तो दिखेगा..
मेडल लिए खुद की सेल्फी लेता
तो कभी
चाय अकेले पीता और मुस्कुराता
(चाय अमूमन कटिंग में ही मज़ा देती है जब एक की दो करके पी जाए)
फिर भी हँसी ख़ुशी
अकेलेपन की खूबियां गिनाता... आदमी🚶

🚶कुछ सोचता और धूल को पैरों से उड़ाता ...आदमी

मोबाइल पर
लैपटॉप पर
आईपॉड पर
बुलेट पर
कार पर
हवाईजहाज़ पर

पहाड़ों पर
रोड पर
सागर किनारे
पेड़ों तले
चाँद पर
सितारों पर

No comments:

Post a Comment